निशाने पर आते उससे पहले सामान छोड़ कर भाग खड़े हुए नक्सली।
गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। गरियाबंद एसपी अमित तुकाराम कांबले को मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर आज भालूडीगी के नजदीक मटाल के पास नक्सली कैंप को ध्वस्त करने में जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।crpf कमांडेट वी के सिंह के नेतृत्व में जिला पुलिस बल की ई30,सी आरपीएफ 65 बटालियन, साथ मिल कर सयुक्त ऑपरेशन चलाया। कुल्हाड़ीघाट कैंप से 15 किमी ऊपर पहाड़ों की खड़ी चढ़ाई कर जवान सीधी मुकाबला के लिए पहुंच गए।तब कैंप में मौजूद 25 से 30नक्सली मौजूद थी।कैंप में फायर से पहले ब्लास्ट की आवाज सुनकर नक्सली चोकन्ना हो गए।जवानों के साहस के आगे माओ बिना मुकाबला किए मैदान छोड़ कर भाग खड़े हुए। एसपी अमित तुका राम कांबले ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कैंप से किराना, छाता,ठंड के कपड़े, पिठ्ठू,बैग,साहित्य व बर्तन समेत दैनिक उपयोगी सामान जप्त किया गया है।
