मुंगेली । लोकसभा निर्वाचन के तहत मतगणना कार्य के लिए आज जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में काऊंटिंग सुपरवाईजर, सहायकों तथा माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत पूरी सतर्कता से त्रुटिरहित कार्य करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण को व्यावहारिक रूप देने मतगणना कक्ष का मॉडल बनाकर भी समझाया गया।
         प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री देव ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समन्वय एवं तालमेल के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि 04 जून को मतगणना कार्य होना है, जिसके लिए आज प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण में बताए गए नियमों एवं निर्देशों को गंभीरतापूर्वक समझने के लिए भी प्रेरित किया, ताकि अपने निर्धारित दायित्वों को पूरी तत्परता से निर्वहन कर सकें। इस दौरान काऊंटिंग का डिमांस्ट्रेशन भी कराया गया।
        गौरतलब है कि दोनों विधानसभा लोरमी-26 एवं मुंगेली-27 के इव्हीएम मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल लगाए जा रहे हैं। मुंगेली के 279 मतदान केन्द्रों के परिणाम की गणना 20 चक्रों एवं लोरमी के 264 मतदान केन्द्रों की परिणाम की जानकारी 19 चक्रों में की जाएगी। मास्टर ट्रेनर संजय सोनी एवं मोहन उपाध्याय द्वारा मतगणना कार्य की संपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण मतगणना के लिए उपयोगी सुझाव एवं निर्देश दिए गए। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना के पूर्व की तैयारी, मानव संसाधन एवं अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था, इव्हीएम से मतगणना की व्यवस्था, काउंटिग प्रोसीजर व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। मतगणना दिवस के दिन स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष में अपेक्षित नियमों के पालन के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में कण्ट्रोल यूनिट के मतों की गणना की संपूर्ण प्रक्रिया को सरलता से समझाया गया।
          जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने कहा की मतगणना से सम्बंधित सभी जरुरी प्रक्रियाओं तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं को अच्छी तरह से समझ लें, ताकि मतगणना करते समय किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि 04 जून को शासकीय कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में मतगणना की जाएगी। इस दौरान मुंगेली एआरओ श्रीमती पार्वती पटेल, लोरमी एआरओ गिरधारी लाल यादव, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर राघवेन्द्र सोनी, जयमंगल ध्रुव, के. अहमद, आई. पी. यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version