मतगणना सरलीकरण कार्य के बीच अचानक गायब हुए रिटर्निंग अधिकारी देर शाम तक स्तिथि स्पष्ट नहीं हो पाई

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड के चुनाव की मतगणना एवं आज 25 फरवरी को जनपद पंचायत परिसर में किये जा रहे सरलीकरण मामले में अधिकारियों द्वारा बड़ी मात्रा में षड्यंत्र किए जाने की स्पष्ट गतिविधि परिलक्षित हुई है। गणना फलक पीठासीन अधिकारियों द्वारा उम्मीदवारों को दिए जाने में आनाकानी करने से शुरू हुआ यह षड्यंत्र आज जनपद पंचायत में किए जाने वाले सरलीकरण तक स्पष्ट दृष्टिगोचर हुआ। आज 25 फरवरी को प्रातः 8 बजे सभी ग्राम पंचायत सचिव कार्यालय पहुंच गए थे। सरलीकरण प्रक्रिया प्रारंभ होते ही अनेक उम्मीदवारों ने मतगणना पश्चात पीठासीन अधिकारियों द्वारा दिए गए मतगणना फलक में अनियमितता की शिकायत एवं एक ही पद पर अलग-अलग प्राप्त मतों की संख्या लिखने की शिकायत रिटर्निंग अधिकारी से की परंतु रिटर्निंग अधिकारी ना आवेदन ले रहे थे और ना ही उम्मीदवारों को संतोषजनक जवाब दे रहे थे। इससे जनपद पंचायत मैदान में विवाद एवं स्थिति तनाव पूर्ण होने लगी। अधिकारी द्वय रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी ने विवाद एवं अनियमितता के बारे में जवाब नहीं दे पाने की स्थिति में दोपहर 12से 1 के मध्य गायब हो गए। यहां जनपद में सरलीकरण का कार्य ठप पड़ गया पूछने पर कोई नहीं बता पाए कि अधिकारी द्वय आखिर एकाएक क्यों और कहां गायब हो गए। इसी बीच इस प्रतिनिधि को सूत्रों से जानकारी मिली कि दोनों अधिकारी अपने दो मातहत कर्मचारीयो एवं अपना लैपटॉप आदि लेकर जिलाधीश कार्यालय गरियाबंद पहुंचे और कलेक्टर परिसर में किसी उच्च अधिकारी से मिलकर लगभग 20-22 मिनट के बाद कलेक्टर परिसर से निकलकर मैनपुर मार्ग की ओर निकल गए। इधर जब जनपद से अधिकारियों के गायब होने की जानकारी इस प्रतिनिधि ने 5ः15 बजे जिला कलेक्टर को दी तो कलेक्टर महोदय ने कहा कि अरे यह बात है तो मैं तत्काल उन अधिकारियों से बात करता हूं। जब यही बात एसडीएम राजिम से की गई तो उन्होंने काफी नरम अंदाज में कहा कि मैं आधा घंटा में वहां पहुंचता हूं। यह पूरा घटनाक्रम काफी गंभीर एवं अधिकारियों द्वारा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण काम में षड्यंत्र की ओर इंगित करता है सत्ता सीन राजनीतिक पार्टी के लिए भी यह स्थिति उनकी साख पर गंभीर सवाल उत्पन्न करता है। लगता है पूरे प्रदेश में इस तरह का षड्यंत्र से इनकार नहीं किया जा सकता ऐसी स्थिति प्रदेश के लिए काफी आपत्तिजनक तथा दयनिय कहीं जा सकती है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version