छोड़हू बूता काम, करहू पहले मतदान के थीम पर 15 हजार युवा मतदाओं ने ली मतदान करने की शपथ


विकास कुमार यादव 

 बलरामपुर (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  रिमिजयुस एक्का के निर्देशानुसार जिले में निरंतर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य कार्य पालन अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी रेना जमील के मार्गदर्शन में छोड़हू बूता काम, करहू पहले मतदान के थीम पर जिलें के समस्त हाई स्कूलों तथा महविद्यालयों के लगभग 15 हजार छात्र-छात्राओं ने निर्धारित समय में एक साथ आगामी विधानसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली जिसमें हाई स्कुल के लगभग 13 हजार तथा सभी शासकीय महाविलयों के 2 हजार विद्यार्थी शामिल हुए।

गौरतलब है की लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह आवश्यक है कि लोग मतदान को आगे आएं। शत-प्रतिशत मतदान के उद्देश्य स्वीप से जिले में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के स्वच्छाग्रही महिलाओं द्वारा घर घर जाकर मतदाताओं को जागरूक तथा ईवीएम प्रदर्शन वेन चुनई चिरई, बनाकर ईवीएम, मतदान से संबंधित एवं नए मतदाताओं का पंजीयन संबंधी जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही ताकि जिले का कोई भी पात्र मतदाता मतदान करने से वंचित ना हो पाए।

आज जिले के युवा मतदाताओं ने आगामी चुनाव में सत प्रतिशत मतदान करने के साथ ही अपने आस पास में रहने वाले 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु के नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु प्रोत्साहित करने तथा बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकारों का प्रयोग करने लिए जारूक करनें की सपथ ली। विदित हो की जिलें में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार सभी मतदान केन्द्रों में निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ना, विलोपित करना एवं त्रुटिसुधार आदि कार्य 31 अगस्त तक किया जा रहा हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version