गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए अंतिम मतदाता सूची तैयार की जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजिम विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का विशेष अभियान 02 अगस्त से जारी है। स्वीप समिति के नोडल अधिकारी एसडीएम धनंजय नेताम ने बताया कि सभी नागरिक जिनकी आयु 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण हो गयी है। वे मतदाता बनने हेतु अपने निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर फार्म-06 प्राप्त कर सकते है। इसी तरह मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म 7 भरा जा सकता है। विशेष अभियान के दौरान दिव्यांगजन, थर्ड जेण्डर के लोगों के नाम भी सूची में जोड़ा जा रहा है। श्री नेताम ने कहा अतिरिक्त मतदाता सूची में संशोधन व अन्य किसी भी तरह की जानकारी के लिए टोल फी्र नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।
There is no ads to display, Please add some


