फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।-छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 एवं लोकसभा निर्वाचन 2024 में दिव्यांग मतदाताओं के सुगम मतदान को सुनिश्चित करने के लिए राजिम के रेस्ट हाउस में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजिम धनंजय नेताम की अध्यक्षता में विधानसभा स्तर पर गठित एसीसीएई समिति की बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची में दिव्यांग मतदाताओं के संख्यात्मक जानकारी दी गई। साथ ही पूर्व विधानसभा एवं लोकसभा निर्वाचन के दौरान मतदान केन्द्रों में बिजली, पानी, रैम्प एवं शौचालय जैसे मूलभूत सुविधाओं की सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। आगामी चुनाव में भी मतदान केन्द्रों में दिव्यांगजनों को मतदान में सहुलियत प्रदान करने लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। इस दौरान सीईओ फिंगेश्वर जनपद अजय पटेल, सीएमओ नगर पंचायत छुरा लाल सिंह मरकाम, सीएमओ नगर पंचायत राजिम अशोक सलाम, सीएमओ नगर पंचायत फिंगेश्वर प्रदीप मिश्रा, सीएमओ नगर पालिका गरियाबंद आशुतोष तिवारी, एसडीओ पीडब्ल्यूडी राजिम नीता रामटेके, नायब तहसीलदार खोमन ध्रुव, शशी नम्रदा, तहसीलदार रमेश मेहता, बीईओ फिंगेश्वर, गरियाबंद एवं छुरा मौजूद थे।

40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को घर से मतदान करने की मिलेगी सुविधा–

बैठक में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान दिव्यांग मतदाताओं के प्रकार और मतदाताओं पर अद्यतन डेटा के रख-रखाव सहित मतदान केन्द्रवार मैपिंग किये जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही दिव्यांगजन जो मतदाता सूची में नामांकित नहीं है, उनकी पहचान करना और उनके नामांकन लिए फार्म 6 भरवाकर आवश्यक सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व में पंजीकृत दिव्यांग मतदाताओं का चिन्हांकन फार्म 8 भरवाकर पीडब्ल्यूडी के रूप में चिन्हांकित करने के निर्देश दिये गये। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान दिवस में लाइन न लगवाकर सीधे मतदान के लिए मतदान केन्द्र में प्रवेश दिया जायेगा। नये प्रावधान के तहत 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को घर से मतदान करने के लिए मतदान से 15 दिन पहले पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जायेगी। मतदान केन्द्रों में व्हीलचेयर की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित की जायेगी। जिससे दिव्यांगजनों को मतदान करने में कोई परेशानी न हो। बैठक में दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए ब्रेल लिपि में मतदाता परिचय पत्र एवं मतपत्र की सुविधा प्रदान किये जाने के निर्देश दिये गये।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version