गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)।
लोकसभा चुनाव का तृतीय चरण का मतदान मंगलवार 07 मई को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के सभी मतदान केंद्रों में उत्साह भरा रहा।जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में कलेक्टर के एल चौहान दिव्यांग मतदाताओं को लेने दिव्यांग रथ में लेकर पोलिंग बूथ पर लाते हुए दिखे।युवाओं, बुजुर्गों सहित महिलाओं में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला ।तहसील लवन अंतर्गत डोंगरा, तिल्दा, डोंगरीडीह, लवन, लाटा, सिरियाडीह, कोयदा सहित जिले के सभी मतदान केंद्रों में जिला प्रशासन के चाक चौबंद व्यवस्था के बीच मतदान शान्ति पूर्ण तरीके से जारी रहा।ग्राम इलाकों में पलायन के चलते मतदान के प्रतिशत में विधानसभा के अपेक्षा लोकसभा में गिरावट रहा।बहुत सारे मतदाता पलायन क्षेत्रों से एक दिन पहले पहुँच कर अपने मतदान केंद्रों में मतदान कर लोकतंत्र के सहभागी बने।तिल्दा में दो मतदान केंद्रों में महिलाओं एवं पुरुषों की भीड़ सुबह से लगा रहा।चुनाव व्यवस्था प्रभारी ग्राम पंचायत सचिव धनेश साहू का योगदान सराहनीय रहा।मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर सहित पानी सहित पंडाल की व्यवस्था कराए गए थे।सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती रहा।सचिव के साथ ड्यूटी में सुरेंद्र बंजारे, कोटवार अमृतलाल चौहान, सहित पीठासीन अधिकारियो पूरी निष्ठा के साथ अपने अपने दायित्वों का निर्वहन कर चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराए।तिल्दा में दोनों मतदान केंद्रों को मिलाकर 18सौ से ऊपर मतदाताओं की संख्या सूची में शामिल रहा जंहा निर्धारित समय अवधि तक संभावित 13 सौ मतदाताओं का मतदान होने के आसार रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version