गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। गरियाबंद से महज लगभग 10 किलोमीटर के दूरी पर स्थित ग्राम मदनपुर में ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल प्रतियोगिता का आयोजन 4 जनवरी से किया जा रहा था। जिसका 14 जनवरी को समापन किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन मित्र मंडल एवम समस्त ग्राम वासी के तत्वधान में किया गया।

वही बता दे की प्रतियोगिता का समापन के अवसर में मुख्य अतिथि के रूप में बिंद्रा नवागढ़ के विधायक जनक राम ध्रुव पहुंचे। वही जनक ध्रुव ने सभी खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना से खेला जाता है।
वही जितने वाले टीम को शुभकामना दी। हारने वाले टीम को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल में हार जीत लगा रहता है। आप आपने खेल को और बेहतर कीजिए अगली बार आपकी विजयी होगी।
अध्यक्षता मोतीराम दीवान सरपंच ग्राम पंचायत मदनपुर,विशिष्ट अतिथि श्यामा कंवर जनपद सदस्य,वेदराम यादव उपसरपंच ,प्रवीण कुमार पोर्ते तहसीलदार, व सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता आयोजक सरक्षक सेवाराम निषाद , अध्यक्ष चंद्रशेखर, कोषाध्यक्ष अमन सोनी, सचिव इतलेश गुप्ता, सहसचिव रितेश, रहे।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले टीमों में सबका खेल प्रदर्शनीय रहा।
वही इस प्रतियोगिता में रसेला की टीम विजेता रही।
प्रथम पुरुस्कार के रूप में 15555 रुपए व कप पुरुस्कृत किया गया।
वही दूसरा स्थान पर मदनपुर की टीम रही जिन्हे 8888 रुपए व कप से सम्मानित किया गया।
वही इस फाइनल मुकाबले में अच्छे प्रदर्शन करने वाले परमेश्वर को मैन आफ द मैच का खिताब को दिया गया जो रसेला की टीम से खेल रहे थे।
पूरे मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सुमित जो फिंगेश्वरी की टीम से खेले जिन्हे मैन ऑफ द सीरीज की खिताब से नवाजा गया।
बेस्ट बालर का खिताब अरुण मरकाम मदनपुर व बेस्ट बेस्टमैन का खिताब महेश फिंगेश्वरि व बेस्ट कीपर रितेश यादव मदनपुर व बेस्ट फील्डर टिकेश यादव मदनपुर एवम बेस्ट कैच रेखराम रसेला व बेस्ट जर्सी फिंगेश्वरी की टीम को नवाजा गया।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version