छुरा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की संस्कृति ग्राम्य जीवन से जुड़ी संस्कृति है जहां के निवासी अपने छोटे बड़े तिज त्योहार खुशियों के पल को एक साथ जुल मिल कर मनाना पसंद करतें हैं इसी बात को मध्य नजर रखते हुए शासन द्वारा छुरा विकास खंड के ग्राम पंचायत रुवाड़ में नवीन रंगमंच निर्माण हेतु भूमिपूजन किया, इस अवसर पर भूमिपूजन करते हुए जनपद पंचायत छुरा के सभापति थानेश्वर कंवर ने कहा कि “रुवाड़ में प्रतिवर्ष गणेश स्थापना करने के लिए वा सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को मध्य नजर रखते हुए अब तक रंगमंच भवन नहीं होने के कारण ग्राम वासियों को अव्यवस्था के बीच आयोजन करना पड़ता था। रंगमंच निर्माण की मांग पर जनपद विकास 15 वित्त राशि से स्वीकृत कराई गई है। रंगमंच भवन बन जाने के बाद ग्राम वासियों को आयोजन में सुविधा होगी।” इस अवसर पर ग्राम पंचायत रूवाड़ के सरपंच हुमन बाई नागेश, ग्राम पटेल उदेराम ठाकुर, जानकी बाई पंच,दाऊलाल सेन ,खामसिंग दीवान, संतराम दीवान प्रदीप कुमार, रेवाराम नागेश, आत्मा राम ओमप्रकाश नागेश सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
