रायपुर (गंगा प्रकाश)। नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया के मार्गदर्शन में रायपुर शहर का तेज गति से समान दृष्टि से सभी वार्डों में शहर को राजधानी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने निरन्तर विकास कार्य जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु करवाये जा रहे हैँ.महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम जोन 5 जोन अध्यक्ष मन्नू विजेता यादव एमआईसी सदस्य जितेन्द्र अग्रवाल के साथ मिलकर राजधानीवासियों को नगर निगम जोन क्रमांक 4 के तहत मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड क्रमांक 46 में जयस्तम्भ चौक से होकर शास्त्री बाजार क्षेत्र,मिलेनियम प्लाजा होकर जयस्तम्भ चौक होकर नगर निगम जोन 2 कार्यालय शहीद स्मारक स्कूल भवन परिसर स्थित कार्यालय के पास के बड़े नाले से जोड़ने अधोसंरचना मद से लगभग 2 करोड़ 98 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से निर्मित किये जाने नवीन नाला का निर्माण शीघ्र करने गणमान्यजनों सामाजिक कार्यकर्त्ताओं महिलाओं नवयुवकों के साथ मिलकर श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर कार्यारम्भ करने भूमिपूजन किया एवं जोन 4 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा एवं कार्यपालन अभियन्ता पद्माकर श्रीवास को तत्काल नया नाला निर्माण करने कार्य प्रारम्भ करवाकर तय समयसीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करते हुए उच्च स्तरीय गुणवत्ता सहित प्राथमिकता से नाले का नया कार्य शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये.महापौर ने विश्वास व्यक्त किया कि यह नाला बन जाने पर जयस्तम्भ चौक एवं बांसटाल क्षेत्र में बारिश के दौरान जल का भराव नहीं होगा.महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि नगर निगम जोन 5 द्वारा महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड क्रमांक 43 के क्षेत्र के तहत जोशी नाला क्षेत्र की अत्यंत पुराने जर्जर हो चुके नाले आवश्यक सुधार एवं मरम्मत करने सहित नाले को कव्हर्ड करने का कार्य लगभग 20 लाख रूपये में शीघ्र करवाया जायेगा.वार्ड 43 में पंकज गार्डन के नवीन जीर्णोद्धार के सौंदर्यीकरण विकास कार्यों को लगभग 18 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से शीघ्र अधोसंरचना मद से करवाने का कार्य प्रारम्भ किया गया है.जोन 5 के पण्डित वामन राव लाखे वार्ड क्रमांक 66 के बंधवा तालाब के समीप लगभग 49 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से नए नाले का निर्माण शीघ्र करवाया जायेगा. महापौर एजाज ढेबर ने जोन 5 जोन कमिश्नर सुशील कुमार चौधरी एवं कार्यपालन अभियन्ता विमल शर्मा को स्वीकृति अनुसार वार्ड 43 एवं 66 में नए विकास कार्यों का तत्काल प्रारम्भ करवाकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर उच्च स्तरीय गुणवत्ता सहित प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैँ.जोन 5 अध्यक्ष मन्नू विजेता यादव एवं एमआईसी सदस्य जितेन्द्र अग्रवाल ने वार्ड 43 एवं 66 में नए विकास कार्यों को शीघ्र करने भूमिपूजन करने पर सभी वार्डवासियों की ओर से महापौर एजाज ढेबर को हार्दिक धन्यवाद दिया है।
महापौर एजाज ढेबर ने एमआई सी सदस्य जितेन्द्र अग्रवाल जोन 5 अध्यक्ष मन्नू विजेता यादव सहित वार्ड 43,46,66 में लगभग 4 करोड़ के नए विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
