मैनपुर (गंगा प्रकाश)। मैनपुर मुख्यालय से महज 12किलोमीटर दुरी पर ग्राम पंचायत दबनई मे महामंत्री रोशन राठौर द्वारा आँगनबाड़ीभवन शुभारंभ व सीसीरोड के लिए भूमि पूजन भी किया गया। पिछले वर्ष ग्रामीणों ने मांग किया था। जो कि मूलभूत सुविधाओं मांग मे आंगनबाड़ी भवन व सीसी रोड का मांग किया गया था जिसे प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोला जगत द्वारा ग्रामीणों के हित को ध्यान में रखते हुए तुरंत स्वीकृति दिलाई थी। जिसका परिणाम है कि यहाँ आंगनवाड़ी भवन व सी सी रोड का कार्य प्रारंभ किया गया।ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री द्वारा आज आंगनबाड़ी भवन का शुभारंभ किया गया और सीसी रोड का भूमि पूजन कर प्रारंभ किया गया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रोशन राठौर ने ग्राम पंचायत दबनई के ग्राम दबनई में रंगमंच के पास सीसी रोड का भूमि पूजन किया और ग्रामीणों द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोला जगत एवं आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव का आभार प्रकट किया और साथ ही लूठापारा एवं धोबीपारा के आंगन बॉडी भवनों का शुभारंभ किया गया.।
There is no ads to display, Please add some
