महासमुंद(गंगा प्रकाश)। महासमुन्द के गुरूघासी दास वार्ड की निवासी ममता अनंत, जो कि एक परित्यकता हैं, अपने जीवन को पुनः संवारने के लिए संघर्षरत थीं। आर्थिक सहायता के अभाव में वे स्वयं का ब्यूटी पार्लर शुरू नहीं कर पा रही थीं। बढ़ती ब्याज दरों के कारण बैंक से ऋण लेना उनके लिए संभव नहीं हो पाया। ऐसे में, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कोमिन झुलपे ने उन्हें ‘सक्षम योजना’ के बारे में अधिक जानकारी दी और जाना कि वह इस योजना के लिए योग्य हैं। ममता ने योजना के तहत आवेदन किया और अपने स्वरोज़गार की योजना को प्रस्तुत किया। आवेदन करने पर उन्हें सक्षम योजना के तहत मात्र 3 प्रतिशत साधारण ब्याज की दर पर कुल एक लाख बीस हजार रुपये का ऋण प्रदान किया गया। ऋण स्वीकृत होते ही ममता ने अपनी 19 वर्षीय बेटी के साथ मिलकर ब्यूटी पार्लर का काम शुरू किया। इस योजना ने न केवल ममता को बल्कि उनकी बेटी को भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना दिया।

ममता और उनकी बेटी ने निरंतर मेहनत करके काम को बढ़ाती रही और अब उनकी मासिक आमदनी लगभग 15,000 रुपये हो जाती है। इस आमदनी से ममता न केवल अपने जीवन का गुजारा आराम से कर रही हैं, बल्कि अपनी बेटी के लिए रोजगार की नई राह भी बनाई  है।ममता ने बताया कि उन्होंने सक्षम योजना के तहत ऋण लिया था, उसकी नियमित किस्त जमा करती है और अपने परिवार का खर्च भी अच्छे से उठा रही है। यह योजना आर्थिक परेशानियों से घिरी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के साथ अपने पैरों में खड़े होने का मौका भी प्रदान कर रही है। ममता ने इस योजना के संचालन के लिए शासन को धन्यवाद दिया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version