फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की कांग्रेसी की भूपेश बघेल सरकार लगातार महिलाओं को सशक्त करने उन्हें उद्यमी बनाने के लिए काम कर रही है।
फिंगेश्वर जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा कि महिलाओं की कार्यकुशलता को एक नई पहचान देने और उन्हें उद्यम से जोड़ने के लिए राज्य महिला उद्यमिता नीति 2023- 28 लागू की है। इस नीति के तहत महिलाओं को उद्योग स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता (ऋण) देने का प्रावधान किया गया है। इससे महिला कार्यबल में वृद्धि होने के साथ ही उद्योग एवं व्यापार में उनकी सहभागिता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं की उद्यमी बनाने के लिए पहल की जा रही है। राज्य सरकार की सोच है कि महिलाएं जितनी सशक्त होगी विकास उतनी ही तेजी से होगा। छत्तीसगढ़ सरकार हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नई योजनाओं के निर्माण के साथ ही उन्हें प्रोत्साहन दे रही है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लघु और कुटीर उद्योग में बड़ी संख्या में महिलाओं काम कर रही है। इसके साथ ही स्व सहायता समूह के माध्यम से गौठानाें, वनोपज संग्रहण सहित अन्य क्षेत्रों में कार्यरत महिलाएं राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
जिला पंचायत की सभापति श्रीमती मधुबाला रात्रि ने कहा कि राज्य सरकार ने महिला की कार्यकुशलता को एक नई पहचान देने और उन्हें उद्यम से जोड़ने के लिए राज्य महिला उद्यमिता नीति 2023- 28 लागू की है। इस नीति के तहत महिलाओं को उद्योग स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता (ऋण) देने का प्रावधान किया गया है। इससे महिला कार्य बल में वृद्धि होने के साथ ही उद्योग एवं व्यापार में उनकी सहभागिता बढ़ेगी। राज्य महिला उद्यमिता नीति 2023- 28 के तहत राज्य की महिला उद्यमी को विनिर्माण उद्योग परियोजना के लिए अधिकतम ₹50 लाख सेवा उद्यम परियोजना के लिए अधिकतम ₹25 लाख और व्यवसाय उद्यम परियोजना के लिए अधिकतम ₹10 लाख तक ऋण देने का प्रावधान रखा है। नीति के तहत महिला उद्यमियों द्वारा प्रदेश में स्थापित नवीन विस्तारीकरण स्वीकृत पात्र सूक्ष्म लघु एवं मध्य विनिर्माण व सेवाओं को आर्थिक निवेश प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some
