फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। केन्द्र सरकार के महिला आरक्षण बिल ने महिलाओं में आत्मविश्वास एवं आत्मसम्मान बढ़ाया है। फिंगेश्वर नगर पंचायत वार्ड क्रं. 13 की पार्षद श्रीमती मंजू हरित ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं और आम आदमी पार्टी के नेता का बयान उनकी पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। नारी हूॅ लड़ सकती हूॅ जैसे जुमलों से देश की आधी आबादी को भरमाया नहीं सकता। नारी शक्ति का सम्मान सनातनी परंपरा में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन विधेयक संसद में पारित कराकर न केवल सनातनी परंपरा का सम्मान किया है बल्कि विश्व में भारत की बढ़ती गरिमा को एक कदम और आगे बढ़ाया है। श्रीमती हरित ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी संसद में पारित महिला आरक्षण विधेयक को मोदी सरकार का चुनावी जुमला कहा था। झूठ और आडंबर के गागर में डुबकी लगाने वाले छत्तीसगढ़ के भी कुछ नेताओं की इस बिल को लेकर ऐसी ही प्रतिक्रियाएं आई है जो एक कहावन खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे से ज्यादा कुछ भी नहीं है। नगर पंचायत वार्ड क्रं. 13 की पार्षद मंजू हरित ने कहा कि जनता जानती है कि झूठे वायदे करके सत्ता पाने का हथकंडा कांग्रेस अपनाती है। 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले बड़े-बड़े वायदे कर सत्ता पाने वाली भूपेश सरकार अपने वादे पांच साल बाद भी पूरा नहीं कर पाई। कांग्रेस ने अपने पूरे शासनकाल में आमजनों, माता और बहनों के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है।
There is no ads to display, Please add some
