फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। महिला आरक्षण पर भाजपा नेत्रियों ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिए कहा कि आरक्षण के नाम पर कांग्रेस महिलाओं को मात्र बेवकूफ बनाने का काम कर रही थी। जबकि प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा के साथ राज्यसभा में समुचित बहूमत मिलने के तुरंत बाद इस महत्वपूर्ण विधेयक को स्वीकृत करवाकर राष्ट्रपति का हस्ताक्षर कराया है। भाजपा नेत्री शांति कोसरे ने छत्तीसगढ़ दौरे पर आए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के महिला आरक्षण के संबंध में दिए गए बयान पर कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से अब तक महिलाओं को धोखा देने के अलावा कुछ नहीं किया। 30 साल से महिला आरक्षण बिल कांग्रेस की वजह से लटका रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में यह कदम उठाया है और इस पर भी कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है। फिंगेश्वर मंडल भाजपा की मंत्री भुनेश्वरी साहू ने कहा कि कांग्रेस ने राज्यसभा में जो महिला आरक्षण बिल पारित कराया था वह किसी काम का नहीं था। मोदी जी ने संसद के दोनों सदनों में जो महिला आरक्षण विधेयक पारित कराया है वह स्वयं में संपूर्ण है। इस विधेयक में यह सुनिश्चित किया गया है कि देश की महिलाओं को उनका हक मिलें। उन्होंने कहा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे महिला आरक्षण को चुनावी जुमला बता रहे है वह भूल रहे है कि केन्द्र में कांग्रेस की लटकाने और भटकाने वाली सरकार नहीं है। यह निर्णय मोदी जी की मजबूत सरकार ने लिया है जिसने धारा 370 जैसे कानूनों को समाप्त किया है। विधेयक पर महिला मोर्चा मंडल की अनिता शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रारंभ से ही महिला आरक्षण की समर्थक रही है जबकि मनमोहन सरकार की सहयोग कई पार्टिया इसका लगातार विरोध करती रही। उनके दबाव की आड़ में कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण विधेयक को लटकाती रही। अब वही विरोध करने वाली पार्टिया ने केवल मोदी सरकार के प्रस्ताव को मजबूरी में समर्थन किया बल्कि अभी भी आरक्षण के नाम पर उलझने की कोशिश कर रही है। देश की माता बहनें सब देख रही है समय आने पर अपना जवाब देगी। भाजपा नेत्री शीतल राजपूत ने कहा कि यह बात सामान्य व्यक्ति भी जानता है कि कोई भी निर्णय एकदम से लागू नहीं किया जा सकता। एक प्रक्रिया के तहत ही देश चलता है। कांग्रेस संविधान और संवैधानिक व्यवस्थाओं में भरोसा करती ही नहीं है। छत्तीसगढ़ की जनता देख रही है कि केन्द्रीय एजेंसियों के छापों में क्या क्या मिला है और जो गिरफ्तार किए गए है उन्हें कई महीनों बाद भी अदालत से जमानत नसीब नहीं हुई है। इसका मतलब स्पष्ट है कि भ्रष्टाचारियों और उनके भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसा गया है। यह छत्तीसगढ़ के हित में है। छत्तीसगढ़ की जनता के हित में है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version