फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग फिंगेश्वर द्वारा नगर के कृषि उपज मंडी परिसर दोपहर महिला जागृति शिविर का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में फिंगेश्वर परियोजना क्षेत्र के तकरीबन 320 आंगनबाड़ी केन्द्र व मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र की महिला कार्यकर्ताएं व बिहान समूह की महिला ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। फिंगेश्वर परियोजना क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों में बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राजिम विधायक अमितेश शुक्ल थे। विधायक ने कहा कि मेरा सबसे पहली प्राथमिकता रहती है कि मैं हर हाल में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से आपके काम आ सकूं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति महान है। सृष्टि की रचना करने से लेकर एक भरा पूरा परिवार को संस्कार देने में नारी शक्ति का महती योगदान है। उन्होंने परियोजना क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक भवन नहीं होने की मांग पर भवन स्वीकृत करने हेतु 6 लाख रू. की घोषणा की। आयोजन स्थल में समूह की महिलाओं द्वारा छत्तीसगढ़ संस्कृति की पारम्परिक पकवानों के स्टॉल का विधायक ने अवलोकन कर गुजिया चीला अनरसा स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया। वही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पौष्टिक आहार व बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं पर आधारित रंगोली का भी अतिथियों ने अवलोकन किया। उक्त अवसर पर मंच में प्रमुख रूप से पुष्पा साहू जनपद पंचायत अध्यक्ष, मधुबाला रात्रे जिला पंचायत सदस्य, योगेश साहू जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, राधेश्याम साहू जनपद पंचायत सदस्य, धनराज सूर्यवंशी, रामकृष्ण तिवारी, अनिल चंद्राकर, अतुल श्रीवास्तव, हरिशंकर श्रीवास्तव, डोंगर सिंह मरकाम, सुनीता श्रीवास्तव सहित कौशलेश देवांगन परियोजना अधिकारी फिंगेश्वर, चन्द्रहास साहू परियोजना अधिकारी गरियाबंद, शकुंतला मेहरा, पूर्णिमा श्रीवास, हितकारणी देवांगन, पुष्पलता यादव पर्यवेक्षक सहित कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version