गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। इंदागांव उपकेन्द्र 132/33 केव्ही के निर्माण होने से मैनपुर देवभोग अंचल में विद्युत वोल्टेज में अपेक्षित सुधार आया है। वोल्टेज सुधार होने से नये कनेक्शनों जैसे व्यवसायिक, सिंचाई पंप कनेक्शन, राइस मिल व अन्य विद्युत कनेक्शन में उत्तरोत्तर वृद्धि की संभावना है। जिसके कारण भार वृद्धि होगी। इसको दृष्टिगत रखते हुये देवभोग उपसंभाग अंतर्गत वितरण केन्द्र झाखरपारा के 33 / 11 केव्ही उपकेन्द्र माड़ागांव में 23 फरवरी 2023 को 1.6 एमव्हीए पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करके 3.15 एमव्हीए पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया। उक्त पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना से झाखरपारा क्षेत्र के 60-70 ग्राम के लगभग 9000 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इससे उपभोक्ताओं को नये कनेक्शन प्रदान करने में आसानी होगी तथा बिजली संबंधी शिकायतों में कमी आयेगी। उक्त पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि से अंचल के उपभोक्ताओं को बार बार होने वाले विद्युत व्यवधानों से भी राहत मिलेगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version