गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।मुख्यमंत्री बघेल के करीबियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी की कार्यवाही को लेकर जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा कि भाजपा चुनावी दौड़ से पूरी तरह बाहर हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी अब डराने-धमकाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है। श्रीमती साहू ने कहा कि भूपेश बघेल के जन्मोत्सव पर होने वाले आयोजनों से प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में और सकारात्मक माहौल बनेगा। इसी से घबराकर भाजपा की केन्द्र सरकार ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार की छवि खराब करने जल्दबाजी में कार्यवाही की।
There is no ads to display, Please add some


