गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। धान खरीदी में 4 दिन की वृद्धि होने से लगभग सभी किसान अब अपने हिस्से का पूरा धान समर्थन मूल्य में बिक जाने से काफी प्रसन्न है। भाजपा जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष मनीश हरित ने मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय द्वारा धान खरीदी का समय बढ़ाने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे किसान हित में बताया है। श्री हरित ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि को 4 दिन और बढ़ा दिया है। किसानों से अब 4 फरवरी रविवार तक धान की खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने राज्य में रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए यह संवेदनशील फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि खरीदी तिथि बढ़ने से राज्य के किसान प्रतिनिधियों एवं किसान संगठनों में हर्श व्याप्त है। श्री हरित ने कहा कि चालू खरीफ विपणन वर्श 2023-24 में राज्य में 30 जनवरी तक 138.78 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। जो चालू खरीफ वर्श में रखा गया लक्ष्य से अधिक है। धान खरीदी के एवज में किसानों को 28 हजार 708 करोड़ रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि किसान हित में भाजपा सरकार ने सदैव निर्णय लिया है। छूटे हुए किसानों को 4 दिन का अतिरिक्त समय मिलने से वे अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे। 4 दिन में पूरे प्रदेश में लगभग 25 लाख एमटी धान की और खरीदी हो सकेगी। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष हरित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसान हित में बेहतर निर्णय लिया है। इससे छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार किसान हितैशी सरकार कहलाने की हकदार हो गई है।
There is no ads to display, Please add some
