रायपुर(गंगा प्रकाश):- विधायक विकास उपाध्याय ने चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में आज तीसरे दिन ठाकुर प्यारेलाल वार्ड क्र.40 एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्र.41 अन्तर्गत ज्योत जंवारा दर्शन कर माता रानी का अशीर्वाद लिया कल शाम सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्र.24 एवं संत रामदास वार्ड क्र.25 अन्तर्गत घरों व मन्दिरों में हो रहे जसगीत, सेवा भजन में झाँझ, मंजीरा बजाकर व सेवा गीत गाकर विकास उपाध्याय भी सम्मिलित हुए रायपुर (छत्तीसगढ़)। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय का चैत्र नवरात्र के पावन उपलक्ष्य में अपने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घरों एवं मंदिरों में जहाँ ज्योत जंवारा स्थापित की गई है, वहाँ पहुँचकर माता का आशीर्वाद लेने सभी स्थानों में पहुँचने का उनका लक्ष्य पूर्णतः की ओर अग्रसर है। आज सुबह ही उन्होंने ठाकुर प्यारेलाल वार्ड क्र.40 एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्र.41 अन्तर्गत विभिन्न मन्दिरों एवं घरों में जाकर ज्योत जंवारा का दर्शन किए एवं श्रीफल चढ़ाकर सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। विधायक विकास उपाध्याय ने ठाकुर प्यारेलाल वार्ड क्र.40 के अन्तर्गत शताक्षी मंदिर, बम्लेश्वरी मंदिर, शीतला मंदिर, संतोषी मंदिर, दुर्गा मंदिर, बिलई माता मंदिर, काली माता मंदिर सहित भीम यादव,अखिलेश यादव, भगेला पटेल, नीरज यादव के निज निवास में स्थापित ज्योत जंवारा का दर्शन कर क्षेत्रवासियों व प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की घरों में हो रहे जसगीत,सेवा भजन में झाँझ, मंजीरा बजाकर व सेवा गीत गाकर विकास उपाध्याय भी सम्मिलित हुए कल शाम सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्र.24 एवं संत रामदास वार्ड क्र.25 अन्तर्गत घरों व मन्दिरों में हो रहे जसगीत,सेवा भजन में झाँझ, मंजीरा बजाकर व सेवा गीत गाकर विकास उपाध्याय भी सम्मिलित हुए। वार्ड क्र.24 अन्तर्गत गोकुल नगर शिव मंदिर,शीतला मंदिर,काली मंदिर सुदामा नगर झण्डा चौंक भरत नगर, राम सिंह साहू,विष्णु साहू,मनीराम साहू,गोकुल साहू गेंदलाल साहू, आनन्द साहू,श्रीराम साहू,मनहरण साहू गोपाल नगर,शनि मंदिर गए एवं वार्ड क्र.25 अन्तर्गत भरत नगर झण्डा चौंक,रामनगर,छोटा रामनगर,भवानी नगर कृष्णा नगर,सुदामा नगर खल्लारी माता मंदिर रामनगर,बिमला साहू भरत नगर कलिंग नगर,शीतला माता मंदिर में स्थापित ज्योत जंवारा दर्शन कर माता का आशीर्वाद लिया। जिसमें विधायक विकास उपाध्याय के साथ पार्षद मनीराम साहू,मुन्ना साहू,भागवत साहू,सुनील चौहान,संतोष साहू,सुरेश साहू,रामजी यादव,मुन्ना साहू ईतवारी साहू,गणेश साहू,सूरज साहू,रतन डोंगरे,कन्हैया नामदेव,पोषण मानिकपुरी,पूर्व पार्षद तरूण श्रीवास, वार्ड अध्यक्ष अजीत जगत,जीतू श्रीवास,भूषण साहू,अरूण यादव, रूखमणी यादव चित्रेखा सोनी सहित सैंकड़ों की संख्या में आमजन सम्मिलित हुए आज विधायक विकास उपाध्याय ने ठाकुर प्यारेलाल वार्ड क्र.40 अन्तर्गत विभिन्न स्थानों के जर्जर मार्गों हेतु स्वीकृत डामरीकरण कार्यों का भूमि पूजन किया जहाँ क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू  का कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version