भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व राज्य के नेताओं को तुच्छ समझता है
रायपुर (गंगा प्रकाश)। देशभर के 220 भाजपा बड़े नेताओं को छत्तीसगढ़ चुनाव में लगाने पर तंज करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आज पता चला कि भाजपा में मोदी शाह और नड्डा से भी कोई बड़ा नेता हैं जिनकी ड्यूटी अब छत्तीसगढ़ के चुनाव में भाजपा लगा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चेहरा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और जनता का कांग्रेस के प्रति भरोसा के आगे मोदी शाह नड्डा का झूठ प्रपंच प्रोपोगंडा नहीं चला। भाजपा के तीनो टाप लीडर फेल हो गये।भाजपा के तीनों बड़े नेता प्रदेश की जनता को भरमाने में असफल हो गए तो अब भाजपा नया प्रयोग कर रही है।मोदी शाह नड्डा से भी बड़े नेता हैं उनको अब छत्तीसगढ़ बुलाकर चुनावी वैतरणी पार लगाने का प्रयास कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व छत्तीसगढ़ के नेताओं को अविश्वसनीय और ढपोरशंख समझता है। इसीलिए भाजपा के छोटी-छोटी बैठकों के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को आना पड़ता है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ड.ॉ रमन सिंह, सरोज पांडेय, लता उसेंडी एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव इस लायक भी नहीं कि वे मंडल की बैठक ले सके। 2018 के विधानसभा चुनाव में 15 साल की सत्ता के बाद 15 सीट में सिमटी भाजपा इस कदर बिखर गई है कि ना तो उनके पास नेता है ना तो नेतृत्वकर्ता ना कार्यकर्ता और भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी इन नेताओं को इस लायक नहीं समझता।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद भाजपा में परिवर्तन की लहर चल रही है। 5 साल में चार प्रदेश अध्यक्ष तीन प्रदेश प्रभारी दो नेताप्रतिपक्ष अब तक बदले जा चुके हैं। अब भाजपा के तीनों बड़े नेताओं के स्थान पर नये 220 नेता सामने आकर चुनाव की कमान संभालेंगे भाजपा कुछ भी कर ले छत्तीसगढ़ में भाजपा अपनी 13 वर्तमान सीटों को बचा ले बड़ी बात होगी। कांग्रेस 75 से अधिक सीट जीत कर पुनः सरकार बनाएगी और छत्तीसगढ़ को एक नई ऊंचाई की ओर ले जाएगी।
There is no ads to display, Please add some
