रायपुर (गंगा प्रकाश)। बुधवार को प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय से ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने राज्य अतिथि गृह पहुना पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान चेयरमैन होरा ने सीएम के कहे अनुसार गुलदस्ता की जगह गुलाब के फूल भेंट किए। वहीं श्री होरा ने सीएम साय को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए उन्हें अपने व्यवसाय ग्रैंड विजन, ग्रैंड न्यूज़ और ग्रैंड ब्रॉडबैंड से अवगत कराया और ग्रैंड न्यूज़ के विस्तार को लेकर जानकारी भी दी, साथ ही श्री होरा ने सीएम साय से ग्रैंड न्यूज़ के प्रचार प्रसार के लिए सहयोग की मांग की, जिसपर सीएम साय ने श्री होरा को उनके न्यूज़ चैनल ग्रैंड न्यूज़ के प्रचार प्रसार के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं चेयरमैन होरा ने सीएम साय को जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के कुछ जिलों में ग्रैंड विजन के बंद होने की अफवाह फैलाई जा रही है, जो कि पूरी तरह असत्य है, ग्रैंड विजन लगातार अपने उपभोक्ताओं को काफी कम दामों में मनोरंजन के अच्छे साधन उपलब्ध कराते आ रहा है, आने वाले समय में लोगों और भी अधिक विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे।

वहीं चेयरमैन होरा ने भाजपा सरकार के कार्यों और प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी की सराहना करते हुए कहा कि जल्द ही छत्तीसगढ़ राज्य पुरे देश में एक विकसित राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाएगा, और जनता की खुशहाली के लिए सदैव कार्य करता रहेगा।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version