रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन, टेनिस संघ के महासचिव व यूनियन क्लब के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह होरा ने सौजन्य भेंट की, इस दौरान श्री होरा ने छत्तसीगढ़ के विकास को लेकर मोदी सरकार और प्रदेश की साय सरकार की सराहना की। वहीँ इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए उन्हें अपने व्यवसाय ग्रैंड विजन, ग्रैंड न्यूज़ और ग्रैंड ब्रॉडबैंड से अवगत कराया और ग्रैंड न्यूज़ के विस्तार को लेकर जानकारी भी दी, साथ ही श्री होरा ने सीएम साय से ग्रैंड न्यूज़ के प्रचार प्रसार के लिए सहयोग की मांग की, जिसपर सीएम साय ने श्री होरा को उनके न्यूज़ चैनल ग्रैंड न्यूज़ के प्रचार प्रसार के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं चेयरमैन होरा ने सीएम साय को जानकारी देते हुए कहा कि दुर्ग, भिलाई सहित प्रदेश के कुछ जिलों में ग्रैंड विजन के बंद होने की अफवाह फैलाई जा रही है, जो कि पूरी तरह असत्य है, ग्रैंड विजन लगातार अपने उपभोक्ताओं को काफी कम दामों में मनोरंजन के अच्छे साधन उपलब्ध कराते आ रहा है, आने वाले समय में लोगों और भी अधिक विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं चेयरमैन होरा ने सीएम साय को सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के नेतृत्व में यूनियन क्लब में एक मई से आयोजित मेगा समर कैंप के समापन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। जिसपर सीएम साय ने समर कैंप की सराहना करते हुए शामिल होने का आश्वासन दिया।

इसके साथ ही श्री होरा ने बताया कि प्रदेश में ग्रैंड के केबल ने अपनी अलग छाप छोड़ी है, ग्रैंड विजन केबल नेटवर्क के माध्यम से आज तक, NEWS 18 MP/CG, ZEE MP/CG, ABP NEWS, IBC 24, BANSAL, INH, VISTAR दैनिक समाचार पत्र/वेब पोर्टल गंगा प्रकाश सहित कई नेशनल और रीजनल न्यूज़ चैनल प्रसारित किए जाते है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, दुर्ग, महासमुंद, धमतरी सहित सभी मुख्य शहरों में ग्रैंड विजन सक्रीय है, वहीं ग्रैंड न्यूज़ चैनल लगातार प्रदेशवासियों की पसंद बनता जा रहा है। ग्रैंड न्यूज़ वेबसाइट और ग्रैंड न्यूज़ के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी अपनी विश्वसनीयता और ताजातरीन ख़बरों के लिए काफी लोकप्रिय होते जा रहे है।

श्री होरा ने भाजपा सरकार के कार्यों और प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी की सराहना करते हुए कहा कि जल्द ही छत्तीसगढ़ राज्य पुरे देश में एक विकसित राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाएगा, और जनता की खुशहाली के लिए सदैव कार्य करता रहेगा। वहीं चेयरमैन होरा ने सीएम से अपने चैनल ग्रैंड न्यूज़ के माध्यम से सरकार की योजनाओं और अन्य जनहित खबरों को प्राथमिकता से लोगों तक पहुंचाने की बात कही।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version