जशपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले में कलेक्टर एक्शन मोड में हैं। पी एच ई विभाग कार्य की प्रगति की जानकारी नहीं देने पर एसडीएम को कारण बताओं नोटिस जारी करने की निर्देश दिए हैं। साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्य की प्रगति अत्यंत धीमी होने पर ठेकेदारों को कारण बताओं नोटिस जारी करने निर्देश दिए हैं। वहीं लंबे समय से कार्य बंद दो ठेकेदारों का कार्य आदेश निरस्त करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की बैठक लेकर जल जीवन मिशन के समीक्षा कर ग्रामवार कार्य प्रगति की जानकारी ली। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि 10 ग्रामों में जल जीवन मिशन के कार्य शत प्रतिशत पूर्ण हो चुके हैं और 80-90 प्रतिशत कार्य अधिकांश गांव में कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर ने शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
There is no ads to display, Please add some
