जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने प्रेसवार्ता में सरकार पर साधा निशाना, 2 अगस्त से घर-घर अभियान
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। महंगी बिजली, बढ़े हुए बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का आगाज कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने जिला मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर आंदोलन की रूपरेखा, उद्देश्य और कांग्रेस की प्रमुख मांगों की जानकारी दी।
प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष बेसरा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगी बिजली और लगातार बढ़ते बिजली बिलों से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को मनमाने बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार राहत देने के बजाय जनविरोधी फैसले लेकर जनता का आर्थिक शोषण कर रही है।
बस्तर के सभी 61 संकुलों में एक साथ हुआ न्योता भोज
उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। आंदोलन के तहत कांग्रेस तीन प्रमुख मांगों को लेकर जनता के बीच जाएगी। इनमें बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी वापस लेना, स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया रोकना तथा पूर्व में लागू 400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना को दोबारा लागू करना शामिल है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि आंदोलन के दूसरे चरण में 2 अगस्त 2026 को कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ, गांव, वार्ड और पंचायत स्तर पर घर-घर पहुंचकर बिजली उपभोक्ताओं से निर्धारित प्रपत्र भरवाएंगे। इस दौरान बढ़े हुए बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं पर लोगों से संवाद किया जाएगा। अभियान की फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी साझा किए जाएंगे।
बेटी की सफलता पर छलके मां के खुशी के आंसू, स्कूली बच्चों संग मनाया एमबीबीएस का पहला पड़ाव
कांग्रेस का कहना है कि यह आंदोलन प्रदेशभर के बिजली उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और उन्हें राहत दिलाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। प्रेसवार्ता में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
