आयुष्मान कार्ड पंजीयन महाअभियान में सभी को भाग लेने कहा

कार्यकर्ताओं को नए मतदाताओं की पहचान कर नाम जोड़ने के दिए निर्देश

 संस्थागत प्रसव का प्रचार-प्रसार कर तेजी लाने के दिए निर्देश

मोहला(गंगा प्रकाश)-कलेक्टर एस जयवर्धन ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के बेहतरीन क्रियान्वयन करने के दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत मिलने वाले गर्म भोजन की जानकारी ली। उन्होंने सभी सुपरवाइजरों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केन्द्रों के अनियमितताओं पर सुधार लाने एवं पंजी नियमित रूप से संधारित करने कहा। जिले के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता और सहायिका की नियुक्ति नहीं हुई है उसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में शत-प्रतिशत लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए सोमवार 12 जून को एक दिवसीय महाअभियान में भाग लेने कहा। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने सुपरवाईजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को नए मतदाताओं की पहचान कर नाम जोड़ने कहा। 

कलेक्टर जयवर्धन ने कहा कि जिले में सुपोषण के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य करें। ऐसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने कुपोषण की स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए सुपरवाइजरों को गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही नोनी सुरक्षा योजना एवं मातृत्व वंदना योजना की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने पोषण ट्रैकर पर नियमित अद्यतन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सुपरवाईजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संस्थागत प्रसव का प्रचार-प्रसार कर तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर यूनिसेफ की टीम एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version