मुंगेली । बढ़ते तापमान और गर्मी को देखते हुए पानी की जरूरत हर किसी को पड़ती है, उसी कड़ी में मुंगेली जिला कलेक्टर राहुल देव के निर्देश अनुसार मुंगेली नगर पालिका में स्थित समस्त पेड़ पौधे एवं डिवाइडर पर लगे पौधों पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनुभव सिंह के नेतृत्व में पानी डाला जा रहा है। मुंगेली नगर पालिका अंतर्गत लगे पेड़ पौधों एवं डिवाइडर पर लगे पौधों को मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनुभव सिंह स्वयं उपस्थित होकर सुबह और शाम पानी डलवाया जा रहा है जिससे पौधों गर्मी के शिकार से बचाया जा सके और तारे ताजा रहकर शुद्ध हवा देते रहे, उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि समस्त नगरवासी अपने आसपास लगे पेड़ पौधों को पर पानी अवश्य डालें ताकि ऑक्सीजन का संतुलन बना रहे और पौधे को मारने से बचाया जा सके क्योंकि पिछले दिनों से भयंकर लू चल रही है जिसकी वजह से छोटे पौधे गर्मी के कारण जल रहे हैं। साथ उन्होंने यह भी कहा है कि छत में या खुले आसमान के नीचे एक मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए भी पानी जरूर रखा जाए ताकि किसी भी पक्षी की मृत्यु पानी की वजह से न हो।
There is no ads to display, Please add some
