हरदीप छाबड़ा
मोहला मानपुर अं.चौकी (गंगा प्रकाश)- नवगठित जिले के एसपी वाई अक्षय कुमार ने मुस्लिम समाज के लोगो से मिलने की इच्छा जताई जिससे नए जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के मुस्लिम समाज के लोगो ने एसपी कार्यालय जाकर जिला पुलिस अधीक्षक को गुलदस्ता भेंट कर सौजन्य मुलाकात की। एसपी ने मुस्लिम समाज से मिलकर सभी को सौहाद्र पूर्वक सभी त्यौहार मनाने के लिए अपील की तथा मुस्लिम समाज ने भी नए एसपी अक्षय कुमार को ईद मिलादुन्नबी त्यौहार पर आने का न्यौता दिया।
There is no ads to display, Please add some


