गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। नालसा द्वारा जारी निर्देश के परिपालन में 13 नवम्बर 2022 को मेगा लीगल सर्विस कैम्प का आयोजन जिला कार्यालय के सभाकक्ष में किया जायेगा। कलेक्टर प्रभात मलिक ने उक्त कैम्प हेतु अपर कलेक्टर अविनाश भोई को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कैम्प में विधिक जानकारी के अलावा हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री वितरित कर लाभान्वित किया जायेगा। संबंधित विभाग के अधिकारियों को मेगा लीगल सर्विस कैम्प हेतु सभी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिये गये है।
There is no ads to display, Please add some


