फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारत को एक विकसित देश बनाने, गुलामी की मानसिकता को खत्म करने, हमारी समृद्ध विरासत पर गर्व करने, एकता और एकजुटता बनाए रखने, एक नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने और राष्ट्र की रक्षा करने वालों का सम्मान करने पर ध्यान केन्द्रित करने के उद्देश्य से नगर मुख्यालय से लगे ग्राम गदहीडीह नगर पंचायत वार्ड 15 की शासकीय प्राथमिक शाला में मेरी माटी मेरा देश अभियान तहत विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीरों का वंदन करते हुए शालेय विद्यार्थियों द्वारा भव्य कलश, पोस्टर व नारों के साथ रैली निकाली गई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में देश की मिटटी का वंदन कर संरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख युगेश्वरी मैडम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमोंसे जुड़कर आमजन माटी के महत्व समझते है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला के सेवानिवृत्त प्रधानपाठक भरोसीराम धु्रव एवं अध्यक्षता शाला जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह धु्रव ने की। प्रारंभ में अतिथियों ने भारत माता एवं गांधी जी के साथ साथ सजे धजे मिट्टी के घड़े की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम स. पा. रूमनलाल साहू ने मेरा माटी मेरा देश के नाम पर बच्चों को शपथ दिलाई। बच्चों की रैली ने पूरे ग्राम का भ्रमण गुजायमान नारों से करते हुए ग्रामीणों से सजे घड़ो में मिट्टी दान करने ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। पूरा गांव भक्ति एवं देश प्रेम से ओत प्रोत हो गया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रूमनलाल साहू ने किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version