अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा (गंगा प्रकाश)। रोड किनारे खड़े मोटर सायकल को चोरी करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये पामगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनोहर सिन्हा ने अरविन्द तिवारी को बताया कि संजीत खूंटे निवासी बोरसी थाना पामगढ़ द्वारा मो०सा० पैशन प्रो क्रमांक सीजी-11 सीडी 0507 से सुबह आठ बजे खेत गया था। जिसको सेमरिया खार रोड किनारे खड़ा किया था , जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था। प्रार्थी संजय कुमार खूंटे निवासी बोरसी की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में 10 जुलाई 2023 को आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 338/24 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी एवं मोटर सायकल की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में थाना पामगढ़ पुलिस को सूचना मिला कि थाना बिर्रा पुलिस द्वारा आरोपी पीताम्बर देवार को मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक सीजी-11 सीडी 0507 से अवैध रूप से शराब परिवहन करते मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया था , जो वर्तमान में जमानत पर हैं। आरोपी को थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ किया तो उन्होंने बताया कि माह जुलाई 2023 में चन्नी , सूपा बेचने बोरसी सेमरिया गांव तरफ गया था जो वापस आते समय उक्त मोटर सायकल को सेमरिया खार रोड किनारे से चोरी कर ले आया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना सिद्ध पाये जाने से पामगढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया ,जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़ , सउनि. रामदुलार साहू , आरक्षक विजय पटेल , रोहित साहू एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी –
पीताम्बर देवार उम्र 45 वर्ष निवासी संजय नगर बिर्रा , थाना – बिर्रा , जिला – जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)
There is no ads to display, Please add some
