छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार वादा निभा रही है – मोहन मरकाम

विपक्ष की आवाज दबाने राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किया गया


रायपुर(गंगा प्रकाश)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम राजनांदगांव में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के समापन में शामिल हुये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र में बैठी है मोदी सरकार का दिखावे का नारा है देश बदल रहा है लेकिन सच्चाई यह है देश बदल नहीं रहा देश बिक रहा है और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार अपने जनता से किए वादों को निभाने का जो फर्ज निभा रही है जिससे छत्तीसगढ़ में सर्वहारा वर्ग खुशहाल है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार की विफलता के कारण कमरतोड़ महंगाई, गैस, पेट्रोल, डीजल यहां तक कृषि यंत्रों के दामों में भी बढ़ोत्तरी हो गयी। बढ़ती महंगाई को रोक पाने में मोदी सरकार पूरी तरह विफल है जिसका खामियाजा आम जनता भुगतना पड़ रहा है। हम दो हमारे दो के तर्ज पर चल रही केंद्र की मोदी सरकार, नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी अडानी और अंबानी जैसे पूंजीपतियों के लिए पूरे देश के सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने का काम प्रारंभ कर दी है।
कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी ने मोदी सरकार की नासमझी का प्रमाण नोटबंदी और सरकारी संपत्तियों को कौड़ी के मोल जो बेचा जा रहे हैं उस पर देश की आवाज उठाई है अडानी की हेराफेरी नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चौकसी और विजय माल्या जो देश की गरीब जनता के पैसे को लेकर भाग गया उस पर कार्यवाही की मांग की है। सदन में जेपीसी जांच की मांग की है और मोदी अडानी के बीच के रिश्तों को उजागर किए हैं। मोदी सरकार के अडानी प्रेम और अंबानी के रिश्तों को लेकर लगातार राहुल गांधी ने सवाल उठाएं इससे घबराई मोदी सरकार, राहुल गांधी को चुप कराने का षड्यंत्र रचे संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का जिस प्रकार से दुरुपयोग कर रही है जिससे भारतीय लोकतंत्र खतरे पर है और इसे बचाने के लिये हम सब को लोहा लेना है। देश के युवा नेतृत्व राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार की गलत नीतियों का विरोध कर रहे है जिससे मोदी सरकार घबराई हुई है। भारतीय संविधान में प्राप्त अधिकार और कर्तव्य को हम सबको पालन करना है लेकिन जब इसके दुरुपयोग की बातें सामने आती है तो हमें उसका मजबूत विरोध करना जरूरी है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version