फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। देशभर की लगभग 50 प्रतिशत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण वाले बिल के लोकसभा व राज्यसभा में पास हो जाने के बाद नगर पंचायत फिंगेश्वर के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वार्ड नं. 08 के पार्षद दीपक श्रीवास ने कहा है कि यह देशभर की महिलाओं के लिए सुखद समाचार है, लेकिन महिला आरक्षण देश में कब लागू होगा इसे मोदी सरकार को स्पष्ट करना चाहिए। श्री श्रीवास ने कहा कि मोदी सरकार का यह भी एक जुमला बिल है जो चुनाव के ठीक पहले पास किया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि देशभर के लगभग 70 करोड़ महिलाओं के लिए यह तब हर्ष की बात होती जब उक्त बिल 2024 लोकसभा चुनाव से पूर्व लागू हो जाता। उन्होंने बताया कि महिला बिल के नाम पर मोदी सरकार और भाजपा के लोग झूठी वाहवाही लूट रहे है। दीपक श्रीवास ने कहा कि यह बिल भले ही लोकसभा और फिर राज्यसभा में पास हो गया, लेकिन इसे देश की जनगणना व परिसीमन के बाद ही लागू किया जा सकेगा। ऐसे में यह मुश्किल है कि उक्त महिला आरक्षण बिल 2029 तक पूर्ण रूप से लागू हो जाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार 2014 से जब से सत्ता में आई है तब से महिला आरक्षण बिल को लेकर मौन क्यों थी अब जबकि इसी साल पांच राज्यों में चुनाव है और वर्ष 2024 में लोकसभा का चुनाव है उसे देखते हुए देशभर की 50 प्रतिशत महिलाओं को लुभाने के लिए उनका मत लेने के लिए यह जुमला बिल प्रस्तुत किया है। दीपक श्रीवास ने कहा कि यदि इस महिला आरक्षण बिल के प्रति मोदी सरकार सही मायने में महिलाओं की चिंता करती है तो इसे लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व लागू करें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version