मैनपुर/गोहरापदर (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी मंडल गोहरापदर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार शानदार 9 वर्ष पूर्ण होने पर मंडल मुख्यालय गृह ग्राम गोहरापदर में विशेष जनसम्पर्क अभियान चलाया।
कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों से घर-घर जाकर संवाद किया एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियाँ बताई.लाभार्थियों से योजनाओं के क्रियान्वयन सम्बंध में चर्चा की एवं 2023 के विधान सभा चुनाव के साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताकर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बना कर विकास की गति को बढ़ाने का अपील किया।
इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह माँझी ने कहा की बीते 9 वर्षों से देश भर में गरीबों के उत्थान और देश के विकास के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कार्य कर रही है।आयुष्मान कार्ड के माध्यम से करोड़ों देशवासी अपने स्वास्थ्य की रक्षा के लिए पाँच लाख की राशि से इलाज करा पा रहे हैं।जन धन योजना से किसानों के खाते में पैसे पहुँचाने,कोरोना काल में देश के 80 करोड़ लोगों तक अन्न पहुँचाने, निःशुल्क कोरोना का टीका लगाने का कार्य केंद्र सरकार ने किया है।उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को चूल्हे से छुटकारा दिला कर सम्मान दिया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने कहा की सबका साथ,सबका विकास और सबके विश्वास,सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार कार्य कर रही हैं,सरकार की सबसे प्रमुख योजना के तहत करोड़ों नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास दिलाया है,जलजीवन मिशन के तहत करोडों नल कनेक्शन दिए,किसान सम्मान निधि के माध्यम से उन्होंने किसानों को 6 हज़ार रुपया प्रति वर्ष देकर उनका सम्मान बढ़ाया है ऐसे ही नेशनल हाईवे के साथ ही वर्तमान समय में देश भर में हज़ारों किलोमीटर की सड़कों का निर्माण हो रहा है अपने प्रथम पंचवर्षीय कार्यकाल के दौरान उन्होंने शौचालय का निर्माण करवाया और महिलाओं को उनका सम्मान दिलाया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महामंत्री व्दय तानसिंह मांझी,मोहित यादव, कोषाध्यक्ष सोभित ध्रुवा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जय अवस्थी,युमो मंडल अध्यक्ष हेमराज मांझी, राजेन्द्र यादव,दीपक सागर, मधुराम यादव,तिरिपन मांझी,प्रेमसिंह यादव,पदमन नागेश सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
