देवभोग (गंगा प्रकाश)। महंगे व निजी स्कूलों में समर कोर्स के तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चो को ‘मोर बालवाड़ी, योजना के तहत मिल रहा है निशुल्क समर गतिविधि का लाभ
गांव के बच्चे भी इस बार गर्मी की छुट्टियों में पेंटिंग,सिंगिंग के अलवा ग्रुप में बैठ कर शैक्षणिक कला कौशल को बढ़ाने वाले खेल खेलते नजर आए।ऐसा
समग्र शिक्षा अभियान रायपुर के निर्देशन में एनजीओ आव्हान ट्रस्ट द्वारा बालवाड़ी के बच्चो के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है।संस्था के जिला समन्वयक विजय यादव ने बताया की देवभोग ब्लॉक में 6 जून से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है,अब तक प्राथमिक शाला धूपकोट, सिनापाली, मूरगुडा में आयोजन किया गया है।16 जून तक कूल 10 चयनित स्थानों में इसका आयोजन किया जाना है।आयोजन की शुरुवात स्थानीय जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हो रही है।इस आयोजन में आंगनबाड़ी के बच्चो के अलवा,कक्षा 1 व 2 में पढ़ने वाले बच्चों को शामिल कराया जा रहा है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका भी उपस्थिति हो रहे हैं। क्रीड़ा, मनोरंजन शारीरिक विकास के अलावा धागा पेंटिंग,पत्तियों से चित्र बनाना,भाषा विकास हेतु कविता,कहानी, संख्या ज्ञान का आदर्श डेमो दिखाया जा रहा है। कौशल विकास के साथ ही घर पर बच्चो के अध्ययन कौशल को बढ़ाने अभिभावक की कैसी व कितनी भूमिका होनी चाहिए इसकी सिख भी दी जा रही है। ब्लॉक में 16 जून से पहले 10 स्कूलों में इस आयोजन को करने का लक्ष्य रखा गया है।कार्यकर्म को सफल बनाने सहायक समन्वयक एकलव्य साहू की अहम भूमिका रही है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version