मुंगेली । शराब पीने का आदि युवक शराब के नशे में अपने दोनों हाथ की कलाई को ब्लैड से काटने के बाद अपने घर के म्यार में फांसी लगाकर आत्माहत्या कर लिया। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। परमहंस वार्ड निवासी प्रार्थी राजकुमार टंडन 25 मई को सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका लड़का देवप्रकाश टंडन वेल्डिंग दुकान में मजदूरी का काम करता था जो कई साल से शराब पीने का आदि था। 24 मई को दोपहर से शराब पीकर घर एवं मोहल्ले में घुम रहा था। शाम को इसके परिजन घर ले गये अगले दिन भी शराब पीने लगा और शराब के नशे में अपने दोनो हाथ की कलाई को ब्लैड से काटने लगा कि दोपहर 2.30 बजे अपने घर के अंदर म्यार में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिये कि रिपोर्ट पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली तेजनाथ सिंह ने मर्ग कायम कर कार्यवाही की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some
