रायपुर । सामुदायिक भवन के पास कुकुरबेड़ा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर सरस्वती नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी दीपक पांडे 27 वर्ष सामुदायिक भवन के पास कुकुरबेड़ा का रहने वाला है। बताया जाता है कि आरोपी शंकर साहू ने पुरानी रंजिश के चलते प्रार्थी से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर सरस्वती नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 323 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
There is no ads to display, Please add some


