भागवत दीवान
कोरबा । दर्री थाना की एक युवती शनिवार को काम करने गई थी। देर रात उसे एक युवक जबरन अपने साथ ले गया। मामले मेें पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दर्री थाना के सिंचाई कॉलोनी निवासी एक 24 वर्षीय युवती साडा कॉलोनी निवासी एक परिवार के घर में काम करने जाती है। जो वहां शाम 6 बजे से रात 10.30 बजे तक तक काम करती है। शनिवार को भी वह घर से बाइक लेकर काम करने गई थी।जो देर रात तक वापस घर नहीं लौटी। परिजन उसकी पतासाजी में जुटे थे। इस बीच रात करीब 11.30 बजे युवती ने मोबाइल से कॉल करके परिजन को बताया कि चंद्रप्रकाश नामक युवक उसे जबरन फर्टिलाइजर जंगल ले गया। जहां उससे मारपीट की जा रही है। परिजन ने खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। युवक भी घर में नहीं मिला।
There is no ads to display, Please add some


