पांच  वर्ष पूर्व शुरु किये गये पौधरोपण अभियान पूरे प्रदेश के लिए बना प्रेरणा

एक छोटी सी मुहिम बनी बड़ी मुहिम और पूरे प्रदेश को प्रेरणा दे रहा  है

पाटन विधानसभा (गंगा प्रकाश)।आज से पांच वर्ष पूर्व धान खरीदी केन्द्र सेलूद(पाटन)जिला दुर्ग छग  में युवाओं ने अपने जन्म दिन पर पौधरोपण करने का एक छोटा सा अभियान शुरू हुआ ।लेकिन अभियान इतना आगे बढ़ा कि आज उक्त स्थल पर पांच सौ पौधे का रोपण हो चुका है ।चालीस से पचास किलोमीटर दूर से इस स्थान पर आकर पौधे लगा रहे है। यहाँ पर पौधे लगा रहे है  यह तो पर्यावरण के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है ।लेकिन सबसे महत्वपूर्ण कार्य यह हो रहा है कि  इस संदेश के  माध्यम से प्रदेश के कोने कोने में लोग अपने जन्मदिन और मांगलिक अवसरों पर पौधरोपण कर रहे है यह संदेश प्रकृति के साथ मानव जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है ।खबरनामा ग्रुप पाटन विधानसभा द्वारा  धान खरीदी केंद्र सेलूद के  स्थल पर जन्म दिन के अवसर पर पौधा लगाने का अभियान पांच साल पहले शुरू  किया गया एक छोटा सा प्रयास अब  महाअभियान के रूप में चर्चित हो गया है।इस अभियान से प्रेरणा लेकर कई व्हाँटशाप ग्रुप के सदस्य व स्कूल के बच्चे व शिक्षक भी अपने अपने जन्मदिन में पौधारोपण कर रहे है।  धान खरीदी केंद्र के तार घेरे के चारों किनारों पर अब तक लगभग पांच पौधे लगाए  जा चुके है।  बरसात के  दिनों में  पल्लवित व् पुष्पित होने पर हरियाली देखते ही बनती है ।ग्रुप के सदस्य  सुबह व  शाम गाँव की महिलाएं  घुमकर सभी पौधों का निरीक्षण करती है साथ ही ड्रिप माध्यम से पाईप लाईन का विस्तार कर पौधों को  पर्याप्त पानी दिया जा रहे है। जिसकी हरियाली अब देखते बनती है।साथ ही युवा कृषक रोहित साहू द्वारा समय समय पर किटनाशक दवाई का छिड़काव कर पौधों को सुरक्षित करने में मदद कर रहे है। साथ ही ग्रुप के साथियों  द्वारा इस भीषण गर्मी में  चिड़ियों के लिये भी चारा व् पानी की ब्यवस्था  भी किया गया था ।शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नात्कोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में जो किया उसे भुलाया नही जा सकता।उन्होंने कालेज में पढ़ने वाले  3000  छात्र छात्राओं  व 70 स्टाप को एक साथ शपथ दिलाई की अपने अपने जन्म दिन के अवसर पर एक पौधा जरूर लगाये। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बकायदा उन्होंने  खबरनामा ग्रुप पाटन विधानसभा की प्रेरणा से यह कार्य किया जाना बताया गया।इस अभियान को दुर्ग जिले में उतई न्यूज परिवार, रिसाली भिलाई में मयारू संगवारी ग्रुप, भिलाई के रिसाली सेक्टर में निर्मल महिला सयुक्त  समिति , माँ कल्याणी शितला मंदिर मरोदा टैंक भिलाई ने भी सतत  ढंग आगे बढ़ा रहे है।मंदिर समिति के साथियो ने गुदुम की पहाड़ियों में पौधा लगाकर इस अभियान में सहभागी बने है।साथ ही पाटन अंडा जामगांव आर बेल्हारी किकिरमेटा में भी ग्रुप के साथीयो ने वहां  जाकर पौधा रोपण कर पौधा रोपण के अभियान को आगे बढ़ा रहे है।नकारात्मक विचारधारा के लोगों ने युवाओं के मनोबल को तोड़ने की बहुत की कोशिश लेकिन सफल नहीं हो पाये ।पौधे लगाने के शुरुवाती दौर में पानी व्यवस्था नहीं होने पर गर्मी में बाल्टी डिब्बे से दुर से पानी ला लाकर पौधौ को सींचने का काम किया ।लोगों ने कहां की इस भीषण गर्मी में एक भी पौधे नहीं बचने वाले है इन लोग सिर्फ चाय नाश्ता करने व उत्सव मनाने के लिए पौधे लगा रहे है ।लेकिन  लोगों की बात को अनसुना करके पौधे में पानी डालते रहे ।फिर इंदिरा गाँव गंगा योजना के टावर को के ऊपर पानी टंकी को बैठाया गया । फुंडा की बाड़ी में  खराब स्थिति में रहे ड्रिप पाइप को  कृषि फार्म से लाकर और खबरनामा ग्रुप के साथियों ने आर्थिक सहयोग कर ड्रिप पाइप का पौधे के पास पाइप लाइन किया गया ।साथ देखभाल करने वाले चंद्रिका को खबरनामा ग्रुप के साथियों  ने प्रति महिने एक हजार रुपये इकट्ठा करके देते रहे ।इस प्रकार यह मुहिमा चल पड़ा आज लगभग पांच सौ पौधे उक्त स्थल पर पेड़ बनने की ओर अग्रसर है ।और इस पेड़ों में फल व फुल पल्ल्वित होना शुरु हो गया है ।

बड़े से लेकर से छोटे से छोटे  सभी का इस स्थल पर योगदान रहा है

इस स्थल पर पौधरोपण करने व पौधों के रोपण मे शामिल होने के लिए छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल दुर्ग सांसद विजय बघेल भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष अश्वनी साहू कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष उमाकांत चंद्राकर अपेक्स बैंक के डायरेक्टर राकेश ठाकुर वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम तिवारी जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमणी चंद्राकर नेता अभिनेता कार्यकर्ता शिक्षक अधिकारी कर्मचारी किसान ग्रामीण सभी ने अपने जन्मदिन पर पौधे लगाया या पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुआ है ।आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस” के शुभअवसर पर  ग्रुप के सक्रिय सदस्य व छग  साख सहकारी  समिति सेक्टर वन भिलाई के अध्यक्ष जवाहर वर्मा स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षण अधिकारी बी एल वर्मा  नवभारत पत्रकार सुरेन्द्र शर्मा जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे  हरि भूमि के पत्रकार बलराम वर्मा पुरेन्द्र जागडे झम्मन यादव उपस्थित थे ।

  • बी एल वर्मा के घर में हमेशा पौधे उपलब्ध रहता है

पाटन स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षण अधिकारी बी एल वर्मा भी पर्यावरण प्रेमी है अपने घर में हमेशा पाँच दस की संख्या में पौधे उपलब्ध रखते है जिससे खबरनामा के साथियों को पौधरोपण में बहुत मदद मिलती है पौधे  उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बी एल वर्मा के घर में हमेशा पौधे मिल जाते है ।उन्होंने बताया की खाने के फेंक देने वाले बीजों को वह  हमेशा इकट्ठा कर लेता है  फिर  पालिथीन व खाद के माध्यम से पौधे को उगाने कार्य करते रहता है ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version