राजिम माघी पुन्नी मेला की है विशिष्ट पहचान – डॉ. डहरिया


राजिम(गंगा प्रकाश)। 
राजिम माघी पुन्नी मेला के नौवें दिन 13 फरवरी को युवा मितान क्लब सम्मेलन में पहुंचे नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने 94 करोड़ रुपए की लागत से 3 कार्यों का भूमि पूजन और 3 करोड़ 47 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की शुरूआत छतीसगढ महतारी के छाया चित्र में दीप प्रज्वलित व पूजा अर्चना कर की गई।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ शिवकुमार डहरिया ने कहा कि राजिम माघी पुन्नी मेला की विशिष्ट पहचान है। यह एक ऐतिहासिक स्थल है, यहां की मंदिर अद्वितीय है। जब परिवहन के उचित साधन नही थे, तब लोग बैल गाड़ी से ही आते थे। उन्होंने यहाँ की सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक मंदिर के संदर्भ में बताया। कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राम वन गमन क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया है। चंदखुरी, शिवरीनारायण और राजिम में भगवान श्री राम की स्थापना के लिए कार्य किये जा रहे हैं। भगवान श्री राम के आशीर्वाद से राज्य तेजी से विकास कर रहा है। सरकार राज्य के विकास के लिए अनेक कार्य कर रही हैं। विकास कार्यों के लिए पैसों की कमी नही होगी। राज्य के नवनिर्माण का काम हो रहा है। हर वर्ग का विकास हो रहा है। शासन की योजना का लाभ समाज के लोगो को मिल रहा है। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि न्याय योजना का लाभ सबको मिल रहा है। किसानों को मार्च माह तक आखिरी किश्त मिल जाएगी। आज सरकार भूमिहीन परिवार को भी राशि मिल रही है।
राज्य की युवा प्रतिभाओं को तरासने, उन्हें संगठित करते हुए युवा मितान क्लब के गठन हर पंचायत में किया जा रहा है। सरकार युवाओं के बारे में काम कर रही है। राज्य की संस्कृति और खेल को उभार रहे हैं। इसके लिए सरकार ने 19 करोड़ 83 लाख रुपए का बजट उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री आज भेंट मुलाकात के माध्यम से जनता से सीधे संवाद कर रही है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर दे रहे हैं। शिक्षा के लिए शिक्षकों की भर्ती कर रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया ने स्थानीय लोगो को प्राथमिकता दे रहे हैं। शासन के योजना का लाभ आम जनता को मिल रहा है।

राजिम में बस स्टैंड निर्माण के लिए 2 करोड़ की घोषणा

मंत्री डॉ डहरिया ने राजिम में नया बस स्टैंड निर्माण के लिए 2 करोड़ की घोषणा की। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 100 दुकान बनाएं जाएंगे। छुरा में मंगल भवन के लिए 50 लाख, फिंगेश्वर के गणेशपुर में सामुदायिक भवन के लिये 15 लाख, स्कूल में शेड निर्माण के लिए 15 लाख, फिंगेश्वर में मितानिन भवन के लिए 15 लाख, राजिम वार्ड 14 में मुक्ति धाम के लिए 15 लाख एवं वार्ड 15 में तालाब सौंदर्यकरण निर्माण के लिए 25 लाख देने की घोषणा की गई।
सम्मेलन को नगर पंचायत अध्यक्ष राजिम श्रीमती रेखा सोनकर ने राजिम पुन्नी मेला का आयोजन की सराहना की। उन्होने जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि सबके प्रयास से राजिम मेला का आयोजन में नयापन दिख रहा है। नगर पालिका परिषद गोबरा नयापारा अध्यक्ष श्री धनराज मध्यानी ने कहा कि विगत चार वर्षों में सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया है। लगातार चार साल से स्वच्छता पुरस्कार प्राप्त हो रहा है। यह कार्य केवल मुख्यमंत्री की सोच से ही सम्भव हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने युवाओ की सोच को आगे बढ़ाने के लिए फंड और सहयोग दे रही है। श्री भावसिंह साहू ने कहा कि क्लब के माध्यम से स्थानीय खेल और संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्यअतिथि मंत्री डॉ. डहरिया ने श्रम विभाग अंतर्गत असंगठित प्रसूति सहायता योजना अंतर्गत 2 हितग्राहियों को 20-20 हजार का चेक वितरण, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना अंतर्गत 440 हितग्राहियों को 20 हजार के मान से 88 लाख रुपए का चेक वितरित किया। मिनीमाता महतारी जतन योजनांतर्गत 19 हितग्राहियों को 3 लाख 80 हजार रुपये का चेक तथा 652 नौनिहाल छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को 13 लाख 75 हजार 500 रुपये  का चेक वितरित किया गया। इस अवसर पर फिंगेश्वर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू, जिला पंचायत सभापति लक्ष्मी साहू, मधुबाला रात्रे, नगर पालिका गरियाबंद अध्यक्ष गफ्फू मेमन, विधायक अभनपुर के प्रतिनिधि यशवंत साहू, नपा उपाध्यक्ष चतुर जगत, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रेखा साहू, जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू, सोसायटी अध्यक्ष विकास तिवारी, आंनद मतवाले, सुरेन्द्र राम टेके, हेमंत सांग, श्रीमती पद्मा दुबे, प्रीति पाण्डेय, धनेश्वरी वर्मा, संध्या राव, मनीषा शर्मा, जगदीश यदु, खोमन चन्द्राकर, सुघरमल आड़े, मुन्ना कुर्रे, सहदेव बंजारे, मंगराज सोनकर, रेवा ओगरे, कुलेश्वर साहू, पुष्पा गोस्वामी, खुशी साहू स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, कलेक्टर  प्रभात मलिक, जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, अपर कलेक्टर अविनाश भोई एवं बड़ी संख्या में मितान क्लब के सदस्य मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version