कलेक्टर ने अधिक से अधिक लोगों को निक्षय मित्र बनकर सहयोग करने का किया था आह्वान,टीबी मुक्त गरियाबंद के लिए 15 अगस्त से चलेगा सघन जांच अभियान

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर आकाश छिकारा की पहल रंग लाई है। जिले के सभी 360 सक्रिय टीबी मरीजों के 360 निक्षय मित्र बन चुके हैं। निक्षय मित्र टीबी मरीजों के ईलाज में आवश्यक सहयोग करेंगे। साथ ही टीबी बीमारी से मुक्त होने में दवाईयों के साथ अन्य आवश्यक मदद करेंगे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने टीबी मरीजों की मदद और उनके टीबी बीमारी से उबरने में आवश्यक सहयोग करने के लिए शासकीय सेवकों और आमजनों से निक्षय मित्र बनने का आह्वाहन किया था। इसी तारतम्य में आमजनों सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों में भी टीबी मरीजों की मदद के लिए 3-3 हजार रूपये स्वास्थ्य विभाग में जमा कर निक्षय मित्र बने। निक्षय मित्र के इस सहयोग राशि से टीबी मरीजों के लिए आवश्यक दवाईयां और पोषक आहार का सहयोग किया जायेगा। कलेक्टर ने निक्षय मित्र बनाने के लिए किये गये आवश्यक सहयोग और कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बधाई दी है। जिले में टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए 15 अगस्त से टीबी मुक्त गरियाबंद अभियान चलाया जायेगा। इसके अंतर्गत जांच दलों द्वारा जिले में टीबी के मरीजों की पहचान की जाएगी तथा उनका इलाज किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version