गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त सेवनलाल चंद्राकर व राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी व संयुक्त क्लेक्टर नवीन भगतके मार्गदर्शन में शिक्षक दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन जिला स्तर पर भारत स्काउटस गाइडस के तत्वाधान में जिला चिकित्सालय गरियाबंद में 5 सितंबर को रखा गया है। मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी के सी उरांव डी ओ सी स्काउट आशीष साहू व जिला सचिव रोमन लाल साहू स्काउट गरियाबंद ने लोगों को रक्तदान के फायदे के बारे में बताते हुए कहा की आपके एक रक्तदान किसी की ज़िन्दगी बचा सकती है अतः इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता निभाएं। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा होने से दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की मात्रा नियंत्रित हो जाती है जो दिल के सेहत के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है अतः आप लोग रक्तदान की महत्व को समझते हुए समाजसेवी प्रबुद्ध वर्ग एवं नागरिकों को अधिकाधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की है। साथ साथ स्काउट.गाइड रेडक्रॉस प्रभारियों को रक्तदान हेतु प्रेरित करते हुए गाँव मे कोटवार के माध्यम से मुनादी कराकर रक्तदान अधिक से अधिक करने हेतु प्रचार.प्रसार जरूर करें। वही रक्तदान शिविर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने स्वयं रक्तदान करने की बात कहते हुए अपने अधीनस्थ आरक्षकों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने की बात कही। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी।
There is no ads to display, Please add some
