गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर-लालपुर के कृषक सिंचाई विभाग कार्यालय फिंगेश्वर पहुंचकर रबी फसल के लिए गनियारी बांध से पानी देने की मांग करते हुए अधिकारियों को ज्ञापन दिया। कृषकों का कहना था कि 2017 के बाद लगातार 7-8 वर्षो से रबी फसल उत्पादन के समय अनेक प्रकार के कारण जैसे नहरों में लाईनिंग का काम चल रहा है नहरों की सफाई हो रही, नहर जगह जगह क्षतिग्रस्त है आदि बताकर पानी नहीं दिया जाता है। जबकि यह पूरा क्षेत्र सिकासेर, गनियारी आदि जलाशय के कमाण्ड ऐरिया में आता है। इन बांधो के निर्माण का उद्देश्य ही अंचल में दूसरे फसल यानी रबी फसल के लिए पानी दिया जाता है। परंतु विभाग की लापरवाही एवं नहरों के रख रखाव में अनियमियता के कारण बांधो को बनाने का उद्देश्य पूरा नहीं होता है। क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित जो पानी की मांग करने पहुंचे थे ने कहा कि बांध में रबी फसल हेतु पर्याप्त पानी है अतः फिंगेश्वर लालपुर के किसानों की लगभग 600 एकड़ कृषि जमीन में रबी फसल हेतु पानी दिया जावें। पिछले 7-8 वर्षो से हमें पानी नहीं दिया जा रहा। फिंगेश्व नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दूजलाल बंजारे ने भी लगभग इसी प्रकार का बयान देते हुए कहा कि इन बांधो का उपयोग ही दूसरे फसल के लिए पानी उपलब्ध कराना है। परंतु विभाग की लापरवाही अनियमियतता एवं मनमानी के चलते अनेक प्रकार की समस्या बताकर कृषकों को उनके अधिकार से वंचित किया जाता है। कृषकों को जल संसाधन विभाग अनुविभागीय अधिकारी कुलेश्वर जोशी ने बताया कि इस मामले में शासन के निर्देशानुसार कार्यवाही की जावेगा। फिलहाल गनियारी बांध में 350 एकड़ तक पानी देने की गुजाईश है। आपके आवेदन का उच्चाधिकारी तक पहुंचा दिया जावेगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version