फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भाजपा नेता एव जिला पंचायत सदस्य चंद्र शेखर साहु ने राजिम स्थित शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय में संचालित सभी संकायों के सीटों में वृद्धि तथा क्षेत्र में पॉलिटेक्निक, आईटीआई और ला कालेज की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री भुपेश बघेल और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल को पत्र लिखकर क्षेत्रवासियों की मांग को अवगत कराया है। उन्होने अपने मांग पत्र में कहा है कि राजिम स्थित शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय में उच्च शिक्षा की सबसे बड़ी संस्था है यहां दूर दूर से विद्यार्थी गण प्रवेश लेने आते हैं लेकिन विभिन्न संकायों में सीटों की कमी के चलते अनेक महाविध्यालीन छात्र छात्राएं प्रवेश से वंचित हो जाते हैं। इस महाविद्यालय में बीए की 320 सीटें, बीकॉम की 90, बीएससी की 120, बीएससी गणित की 60 तथा डीडीए व पीजीडीसीए की 40-40 सीटें उपलब्ध है अपर्याप्त है। चूंकि यह क्षेत्र पूर्णतः कृषि प्रधान क्षेत्र है और पालकों को अपने बच्चों को बाहर पढ़ाई करने हेतु भेजने में दिक्कतों का सामना करना पढ़ता है। तथा सीटें कम होने के कारण बच्चे निजी महाविद्यालय में प्रवेश हेतु विवश हो जाते हैं। इसके अलावा क्षेत्र में ला कालेज, आईटीआई व पॉलिटेक्निक कालेज की महती आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसलिए क्षेत्र के पालकों व बच्चों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय राजिम में सभी संकायों की सीटों में वृद्धि करने व क्षेत्र में पॉलिटेक्निक आईटीआई तथा ला कालेज अतिशीघ्र प्रारंभ किए जाएं।
There is no ads to display, Please add some
