छुरा (गंगा प्रकाश)।भाजपा द्वारा 21प्रत्याशियों की टिकटों की घोषणा के बाद समूचे प्रदेश में चुनावी माहौल दिखने लगा है। सभी 21 प्रत्याशियों ने भी चुनावी तैयारियां शुरू दी है सब अपने अपने क्षेत्र का दौरा कर पार्टी कार्यकर्त्ताओं और वरिष्ठजनों से मुलाकात तथा प्रचार प्रसार करने में जुट गए हैं। इसी क्रम में भाजपा से राजिम विधानसभा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद साप्ताहिक बाजार शनिवार को रोहित साहू छुरा पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात पार्टी के वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किये। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए उनसे समर्थन मांगा। पार्टी के सभी वरिष्ठजनों, संगठन और मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने उनका श्रीफल भेंट कर स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दी।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू भी उनके साथ मौजूद रहे।

इसके बाद साहू ने नगर के प्रमुख देवी माता शीतला मंदिर में पूजा अर्चना की। फिर नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर के निवास में पहुंचकर मुलाक़ात कर मानस मंदिर पहुंचे। मंदिर में पुजा अर्चना कर मंदिर के प्रांगण में सभी वरिष्ठ गण और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बैठक सम्पन्न कर वरिष्ठजनों से उनके निवास में मुलाकात किये ,इस दौरान उन्होंने सबसे पहले पार्टी के वरिष्ठ जन क्रमश ऋतुराज शाह, भोलेशंकर जयसवाल, तुलसी साहु के गृह निवास में मुलाकात कर उनका आशीर्वाद मांगा।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने कहा की भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें राजिम विधानसभा क्षेत्र के जनता की सेवा के लिए चुना है। इसके लिए वे उनके आभारी हैं ,उन्होंने कहा कि राजिम सहित पूरे प्रदेश में लोग कांग्रेस से उब गए है। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने हर वर्ग का शोषण किया है। राजिम में तो कांग्रेसी विधायक निष्क्रिय रहे हैं। इसलिए अब जनता बदलाव चाहती है और इस बार राजिम विधानसभा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा का परचम लहरायेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से खोमन चंद्राकार, रिंकु सचदेव, रामलाल कुलदीप, चिरंजीव देवांगन, रमेश सिन्हा, शिव शंकर जयसवाल, भोले शंकर जयसवाल, संदीप पांडे, प्रकाश सिंह, कृष्ण गुप्ता, जितेंद्र ध्रुव, कृष्णा पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version