गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।-चुनाव आयोग के निर्देश पर इन दिनों प्रत्येक बुथ लेवल पर मतदाता सूची को दुरूस्त करने का काम चल रहा है। जिसमें 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण किए व्यक्ति का नाम जोड़ना, अन्य जगह चले गए एवं मृत्य हो गए मतदाताओं का नाम काटना, नाम सुधारना आदि काम बुथ स्तर पर अधिकारी कर्मचारी पूरी जवाबदारी से कर रहे है। राजिम विधानसभा के एसडीएम धनंजय कुमार नेताम ने बताया कि इन दिनों पूरे विधानसभा में बुथ लेवल अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची को दुरूस्त करने फार्म 6,7,8 द्वारा सभी बुथों में काम कर रहे है। प्रजातंत्र में मतदान सही मतदाताआें द्वारा ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करना ही मुख्य उद्देश्य होता है। यही कारण है कि चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची को एकदम सही बनाने का काम इस समय करवाया जा रहा है। श्री नेताम ने कहा कि यह काम बहुत अच्छी तरह पूरी शुद्धता से हो इसलिए बुथ लेबल अधिकारियों का उत्साहवर्धन करने राजिम विधानसभा में सबसे ज्यादा संख्या में नए मतदाता जोड़ने वाले बुथ अधिकारी को पुरस्कृत एवं सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बुथ अधिकारियों से अपील है कि उनके बुथ क्षेत्र में एक भी 18 वर्ष से अधिक का व्यक्ति मतदाता सूची में जोड़ने से न बचें।
राजिम विधानसभा में सबसे ज्यादा नाम जोड़ने वाले बूथ लेबल अधिकारी को किया जाएगा पुरूस्कृत-धनंजय नेताम
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
