छुरा (गंगा प्रकाश)। छुरा नगर एवं ग्राम पंचायत में आज दोपहर 1 बजे छ.ग.के प्रथम पंचायत मंत्री एवं राजिम विधायक अमितेश शुक्ल नगर के विभिन्न वार्डो एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के अनेको निर्माण कार्यो के भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे । जिसमे छुरा नगर में पत्रकार भवन 5 लाख, वार्ड 07 में रंगमंच निर्माण 4 लाख,नगर के विभिन्न वार्डो में 15 वे वित्त राशि का सीसी रोड एवं नाली निर्माण 20 लाख ,ग्राम पंचायत खरखरा में कोटवार भवन निर्माण 5लाख ,निजी कचना धुर्वा महाविद्यालय में अहाता निर्माण 5 लाख, तिलईदादर में सामुदायिक भवन 6.50 लाख, टिन शेड निर्माण 5 लाख,ग्राम पंचायत देवरी के आश्रित ग्राम गोनबोरा में सामुदायिक भवन निर्माण 6.50 लाख,निसैनिददार में आंगनबाड़ी भवन निर्माण 6.50 लाख, बिरोडार में रंगमंच निर्माण कार्य 3.50 लाख,अमात पारा देवरी में सामुदायिक भवन निर्माण 6.50 लाख, देवरी में सांस्कृतिक भवन निर्माण 6.50 लाख, कृषि उप मंडी प्रांगण छुरा में किसान कुटीर निर्माण कार्य भूमिपूजन 13 लाख,ग्राम पंचायत पेंड्रा सामुदायिक भवन निर्माण 8 लाख,ग्राम पंचायत हरदी के आश्रित ग्राम डागनबाय में प्राथमिक शाला में आहता निर्माण 5 लाख , पूर्व माध्यमिक शाला हरदी में अहाता निर्माण 5 लाख, मुक्तिधाम निर्माण 4.83 लाख विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण का कार्यक्रम निजी कचना धुर्वा महाविद्यालय में सम्पन्न होगा । एवं साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग में महिलाओ के सम्मान कार्यक्रम मंडी प्रांगण छुरा शिरकत करेंगे । कार्यक्रम में क्षेत्र के सरपंच, अध्यक्ष ,पार्षद एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी सलीम मेमन नगर पंचायत एल्डरमेन ने दी।
There is no ads to display, Please add some
