फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी ओम माथुर सोमवार को दोपहर 3:30 राजिम में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक उपरांत महासमुंद जाते हुए फिंगेश्वर नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक अशोक राजपूत के निवास पहुंचकर दोपहर का भोजन किया इस अवसर पर श्री माथुर के साथ छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण साव सहित 150 – 200 भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का काफिला श्री राजपूत की मेहमान नवाजी को जोरदार लुफ्त लिया। आनन-फानन में आयोजित लंच का कार्यक्रम काफी व्यवस्थित एवं सभी को लजीज लगा। इस अवसर पर नगर के पत्रकारों ने प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से चर्चा करने का प्रयास किया। परंतु महासमुंद कार्यक्रम में हो रहे विलंब के कारण श्री माथुर से चर्चा नहीं हो पाई। श्री माथुर के साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, विधायक अजय चंद्राकर, सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर रामकुमार साहू, जिला प्रभारी लक्ष्मी वर्मा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीष हरित, जितेंद्र सोनकर, भागवत हरित,पूनम यादव, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, रोहित साहू सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
