छुरा (गंगा प्रकाश)। विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेलकूद का शुभारंभ मिनी स्टेडियम छुरा में मुख्य अतिथि के रूप में तोकेश्वरी मांझी अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा मंचासीन रही। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर,अतिथि के रूप में जनपद सदस्य दीपक चंद्राकर,हेमलता ध्रुव जनपद सदस्य,अवधेश प्रधान पूर्व पार्षद, मंचासीन रहे।सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना अतिथियों के द्वारा किया गई राज्यगीत पश्चात अतिथियों का स्वागत बैंच,गुलाल,पुष्पगुच्छ के द्वारा किया गया।अपने उद्बोधन में तोकेश्वरी मांझी ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए व समाज में समरसता बनाने के लिए यह आयोजन सराहनीय है।खोमन चंद्राकर ने कहा कि गांव-गांव में यहां आयोजन पश्चात तृतीय स्तर पर विकासखंड स्तर का खेल होने जा रहा है यहां के विजेता जिला स्तर पर जाएंगे जनपद सीईओ अहमद जाफरी ने स्वागत उद्बोधन दिया व कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी दी खेल के दौरान जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू,जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव,सरपंच गण यशोदा ध्रुव,संतुराम ध्रुव,दयाबत्ती ध्रुव,गोकुल ध्रुव,पुनारद ठाकुर,यशवंत ठाकुर,घनश्याम ध्रुव,आदि उपस्थित रहे नगर के वरिष्ठ नागरिक नथमल शर्मा,मान सिंह दीवान,मंचासीन हुए।कार्यक्रम में एडीसनल सीईओ आर.के.ध्रुव,एडीइओ हेमलाल कंवर,करारोपण अधिकारी कयाराम यादव,पोषण लाल साहू,कार्तिक राम यादव,पीटर मिज,समाजसेवी शीतल ध्रुव, पुनितराम ठाकुर,रुपनाथ बंजारे, सहित नौ जोन के 18-40 आयु के खिलाड़ी पीटीआई शिक्षक गण उपस्थित रहे। खेल प्रारंभ होने के पूर्व मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के तहत विनीत कुमार देवांगन के मार्गदर्शन में सीईओ अमजद जाफरी के द्वारा शपथ दिलाया गया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हीरालाल साहू समाजसेवी शीतल ध्रुव के द्वारा किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version