संस्कृत विद्यामण्डल के अध्यक्ष श्री शर्मा ने संस्कृत भाषा की सार्वभौमिकता एवं महत्व के बारे में बताया


गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।
 छत्तीसगढ़ के सभी विद्यालयों में संस्कृत सप्ताह 27 अगस्त से 2 सितम्बर तक विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। समापन समारोह वन विभाग के आक्सन हाल में किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ राज्य संस्कृत विद्यामण्डल के अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में संस्कृत भाषा की  सार्वभौमिकता, वैज्ञानिकता, समृद्धता, अक्षुणता एवं महता को रेखांकित करते हुए बताया कि संस्कृत भाषा में रोजगार के अवसर एवं राज्य सरकार के सहयोग से संस्कृत साहित्य के विकास का कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा पढ़ाने वाले शिक्षक एवं आचार्य विद्यार्थियों को सरल, सहज एवं रूचिकर अध्यापन कार्य कराये। जिससे विद्यार्थी संस्कृत भाषा को आसान तरीके से विद्या अध्ययन ग्रहण कर सके।
इस दौरान जिला मिशन समन्वयक खेल सिंह नायक ने संस्कृत सप्ताह के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शुभकामना संदेश का वाचन किया। हाईस्कूल सढ़ौली, चिखली, मालगांव, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद, सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों ने संस्कृृत भाषा में राजगीत का गायन, नाटक, गीत, संभाषणं, शलोक, सुक्तियां एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किये। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम के सचिव श्रीमती अलका दानी, सहायक संचालक लक्ष्मण प्रसाद साहू, नृत्य प्राध्यापक तोयनिधि वैष्णव, मनोज केला एवं विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य एवं संस्कृत के व्याख्याता सहित छात्र-छात्राएं उपस्थ्ति थे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version